देवनागरी का परिचय
आप जानते हैं कि कंप्यूटर का उपयोग करते समय मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। जिस कीबोर्ड ( कुंजीपटल) का आप उपयोग करते हैं, वह भी अंग्रेजी भाषा में ही होता है। लेकिन जापान, चीन जैसे देशों में कंप्यूटर का उपयोग अंग्रेजी की जगह जापानी या चीनी भाषा में किया जाता है, उनके कीबोर्ड उनकी अपनी भाषा में होते हैं।
अब कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए हम भारतीय भाषाओं का उपयोग कर सकते हैं। अब आप Microsoft Word का उपयोग कर हिंदी पत्र या आलेख लिख सकते हैं। हम हिंदी में ईमेल या चैटिंग कर सकते हैं। भारतीय मूल भाषाओं, जैसे हिंदी, मराठी, संस्कृत, कोंकणी, कश्मीरी और नेपाली की लिपि देवनागरी है। दुनिया की दूसरी भाषाओं की तरह देवनागरी भी बाईं से दाईं ओर लिखी जाती हैै। देवनागरी लिपि ग्याहरवीं शताब्दी की ब्रह्मी लिपि से बनी है। पहले यह संस्कृत लिखने के लिए विकसित की गई, लेकिन इसके बाद यह कई अन्य भाषाओं को लिखने के लिए उपयोग में लाई जाने लगी।
अपने कंप्यूटर पर आप दूसरी भाषाओं के पाठ लिखने के लिए दो विधियों का उपयोग कर सकते हैं। पहला है अंग्रेजी कीबोर्ड पर विशिष्ट फॉन्ट का उपयोग कर देवनागरी में टाइप करना और दूसरा है फोनेटिक टाइपिंग जिसका अर्थ है उच्चारण के अनुरूप टाइप करना।
कंप्यूटर में पाठ टाइप करने से पहले, अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में कीबोर्ड सेटिंग बदलना होगा। इसके बाद, स्क्रीन पर देवनागरी कीबोर्ड प्रदर्शित कर या सीधे कीबोर्ड पर टाइपिंग कर आप टेक्स्ट ऐप्लिकेशन में वर्णों को टाइप कर सकते हैं।
फोनेटिक टाइपिंग द्वारा कंप्यूटर पर पाठ टाइप करते समय आप Google IME का उपयोग कर सकते हैं।
Google IME में टाइपिंग सबके लिए बहुत सुविधाजनक है।
अब हम देखेंगे कि कंप्यूटर पर देवनागरी का उपयोग कैसे करते हैं।
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में देवनागरी कीबोर्ड सेंटिंग
पूर्व निर्धारित विधि से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ भाषाओं में पाठ टाइप नहीं किये जा सकेंगे। इसलिए अपने कंप्यूटर पर अपनी भाषा में टाइपिंग शुरू करने से पहले आपको अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव करने पड़ेंगे और आपको इसे उन भाषाओं के फॉन्ट के संगत बनाना होगा। विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम में कंट्रोल पैनल के उपयोग से आप देवनागरी कीबोर्ड जोड़ सकते हैं। टास्क बार पर ''स्टार्ट'' बडन पर क्लिक करें , ''कंट्रोल पैनल'' पर क्लिक करें। अब कंट्रोल पैनल की बाईं ओर दिख रहे ''कंट्रोल पैनल होम'' विकल्प पर क्लिक करें। अब '' क्लॉक, लैंग्वेज एंड रीजन'' पर, इसके बाद ''चेंज कीबोर्ड ऑर अदर इनपुट मेथड'' विकल्प पर क्लिक करें। अब ''रीजनल एंड इनपुट लैग्वेजेज'' विंडो में '' जनरल'' टैब में ''ऐड बटन'' पर क्लिक करें।
अब टास्क बार की दाईं ओर '' EN '' आइकन पर क्लिक करें। अब इस सूूची में आप उन अन्य भाषाओं को भी देख सकते हैं, जिसे आपने जोड़ा है। इसमें से '' हिंदी (इंडिया) - देवनागरी- इन्स्क्रिप्ट '' विकल्प पर क्लिक करें और जिस प्रोग्राम में आप चाहते हैं, उसमें टाइिपिंग शुरू करें।
टाइपिंग के मामले में फोनेटिक का अर्थ है उच्चारण के अनुसार। आप निम्नलिखित वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
http://www.google.co.in/inputtools/windows/
http://www.google.com/inputtools/try/
http://www.quillpad.in
http://transliteration.yahoo.com/
उपर्युक्त में से, हम Google IME टूल का विस्तृत अध्ययन करेंगे।
अब कंप्यूटर का उपयोग कर, विभिन्न पत्र, ईमेल, ब्लॉग और संदेश लिखना तथा एक-दूसरे को भेजना बहुत आसान हो गया है। लेकिन अगर हम इस जानकारी को अपनी मातृभाषा में लिख सकें तो हम इसे बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकते हैं। लेकिन आपको इस बात पर जरूर आश्चर्य होगा कि यह कैसे संभव है। तो आइए: अब समझेंगे कि Google IME के उपयोग से किस तरह जानकारी को विभिन्न भाषाओं में टाइप किया जाता है।
Google IME क्या है?
Google IME (इनपुट मेथड एडिटर ) एक टाइपिंग टूल है, जिसके उपयोग से आप हिंदी, मराठी, कन्नड़, मलयालम, उडि़या, पंजाबी, गुजराती, तमिल, उर्दु आदि भाषाओं में पाठ बहुत आसानी से लिख सकते हैं। इस टूल के उपयोग से आप विभिन्न प्रोग्राम, जैसे Microsoft
Outlook, Work, Excel, PowerPoint, Notepad में पाठ लिख सकते हैं।
Google IME कैसे डाउनलोड करें?
Google IME डाउनलोड करने के लिए आपको अपने कंप्यूटर पर इंटरनेट कनेक्शन चाहिए जब तक ये टूल डाउनलोड और इन्स्टॉल (स्थापित) होता है, तब तक आपको इंटरनेट कनेक्शन न रहने पर भी दूसरी भाषाओं में टाइप कर सकते हैं।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इस टूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
http://www.google.co.in/inputtools/windows/
Google IME कैसे इन्स्टॉल करें?
नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर आप Google IME इंस्टॉल कर सकते हैं।
1 Google Chrome या Internet explorer के एड्रेस बार में http://www.google.co.in/inputtools/windows/ लिंक टाइप कर Enter की (कुंजी) दबाएं।
2 Google input tool पृष्ठ पर आप अंस्टॉलेशन, कॉन्फिगरेशन, ट्रबलशूटिंग और विंडोज XP लिंक पर हर प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
3 पृष्ठ खोलने पर आप चेकबॉक्स का चयन करें और जो भाषा आपको चाहिए, उसका चयन करें। अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
4 अब आप अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉलेशन प्रोसेस देख सकते हैं और प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक पुष्टि संदेश मिलेगा।
5 अब आपको टास्कबार के दाईं ओर कोने में लैंग्वेज टूलबार दिखाई देगा। इस टूलबार के बटन पर "EN" क्लिक कर आप जो भाषा चाहते हैं, उसका चयन कर सकतें हैं।
Google IME कैसे कॉन्फिगर करें?
अगर आपके टास्कबार पर लैंग्वेज दूलबार नहीं प्रदर्शित हो रहा है तो अपको इसे कंट्रोल पैनल में जाकर ऐड करना पड़ेगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते हैं।
1.लैंंग्वेज टूलबार ऐड करने के लिए कंट्रोल पैनल विंडो खोलें और इसमें ''लैंग्वेज एंड रीजन'' विकल्प पर क्लिक करें।
2.अब ''कीबोर्ड एंड लैंग्वेज'' टैब पर क्लिक करें और ''चेंज कीबोर्ड'' बटन पर क्लिक करें।
3. अब आप स्क्रीन पर ''टेक्स्ट सर्विसेज एंड इनपुट लैंग्वेजेज'' विंडो खोल सकते हैं।
4. लैंग्वेज बार'' टैब पर क्लिक करें और '' डॉक इन द टास्कबार'' विकल्प का चयन करें। '' अप्लाई'' बटन पर क्लिक कर ''ओके'' बटन पर क्लिक करें।
5.अब आप टास्कबार की दाईं ओर रहा ''EN'' बटन देख सकते हैं।
आप हिंदी, मराठी या अपनी चयनित भाषा जिस एप्लीकेशन में टाइप करना चाहते हें, वह प्रोग्राम चालू करें।
ध्यान दें, अगर आप हिंदी में ग्रीटिंग कार्ड तैयार करना चाहते हैं तो आपको पहले Microsoft Word ऐप्लिकेशन चालू करना होगा। ''लैंग्वेज बार'' पर ''EN'' बटन क्लिक कर वांछित भाषा का चयन करें। यहां हम ''हिंदी (इंडिया)'' भाषा का चयन करने के बाद आप अपने स्क्रीन पर टूूलबार देख सकते हैं। इस टूलबार के उपयोग से आप विभिन्न भाषाओं का चयन कर सकते हैं। अपने टूलबार पर '' शो कैरेक्टर पिकर'' बटन के उपयोग से आप अपने दस्तावेज में कठिन वर्ण आसानी से लिख सकते हैं।
इनपुट टूल द्वारा लिखते समय आपने उच्चारण के अनुसार टाइप किया है। ध्यान रखें अगर आप मैत्री' शब्द लिखना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर आप उस शब्द को अपने दस्तावेज में लिख सकते हैं।
Google IME में भाषा बदलने के लिए आप CTRL+G और F12 शार्टकट की (कुंजी) का उपयोग कर सकते हैं।
नीचे गए चार्ट में कुछ हिंदी शब्द इन्हें लिखने के लिए जरूरी की (कुंजी) दिए गए हैं।
जैसा कि नीचे दिखाया गया है गूगल इनपुट का प्रयोग करके, आप अपने शिक्षकों के लिए सुंदर-सा ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं।
विशेष निर्देश
1.आप अपने कंप्यूटर पर एक बार में केवल एक स्क्रिप्ट दर्ज कर सकते हैं। इसलिए Google IME का उपयोग करने से पहले देवनागरी सेटिंग को अक्षम करना पड़ेगा।
2. Google IME का उपयोग करने से पहले आपको अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल करना होगा।
3. Google IME में भाषा बदलने के लिए आप CTRL+G और F12 शार्टकट की (कुंजी) का उपयोग कर सकते हैं।
4.आप इंटरनेट पर उपलब्ध शब्दकोशों का उपयोग कर सकते हैं। अपके संदर्भ के लिए हम नीचे कुछ शब्दकोश साइट का नाम दे रहे हैं।
http://www.khanbahale.org/
http://www.translate.google.co.in/
http://www.saakava.com
http://www.shabdkosh.com
http://www.hindi.changathi.com/Dictonary.aspx
5.इंटरनेट पर जानकारियांं सर्च करने के लिए हम जिस सर्च इंजन का उपयोग करते हैं, उसे भी अब आप अपनी भाषा में उपयोग कर सकते हैं। अपको सर्च बॉक्स के नीचे विभिन्न भाषाओं के नाम दिखेंगे । इनमें से अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें और अपनी भाषा में जानकारी सर्च करें।
इनपुट टूल द्वारा लिखते समय आपने उच्चारण के अनुसार टाइप किया है। ध्यान रखें अगर आप मैत्री' शब्द लिखना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर आप उस शब्द को अपने दस्तावेज में लिख सकते हैं।
Google IME में भाषा बदलने के लिए आप CTRL+G और F12 शार्टकट की (कुंजी) का उपयोग कर सकते हैं।
नीचे गए चार्ट में कुछ हिंदी शब्द इन्हें लिखने के लिए जरूरी की (कुंजी) दिए गए हैं।
कैप्शन जोड़ें |
जैसा कि नीचे दिखाया गया है गूगल इनपुट का प्रयोग करके, आप अपने शिक्षकों के लिए सुंदर-सा ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं।
विशेष निर्देश
1.आप अपने कंप्यूटर पर एक बार में केवल एक स्क्रिप्ट दर्ज कर सकते हैं। इसलिए Google IME का उपयोग करने से पहले देवनागरी सेटिंग को अक्षम करना पड़ेगा।
2. Google IME का उपयोग करने से पहले आपको अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल करना होगा।
3. Google IME में भाषा बदलने के लिए आप CTRL+G और F12 शार्टकट की (कुंजी) का उपयोग कर सकते हैं।
4.आप इंटरनेट पर उपलब्ध शब्दकोशों का उपयोग कर सकते हैं। अपके संदर्भ के लिए हम नीचे कुछ शब्दकोश साइट का नाम दे रहे हैं।
http://www.khanbahale.org/
http://www.translate.google.co.in/
http://www.saakava.com
http://www.shabdkosh.com
http://www.hindi.changathi.com/Dictonary.aspx
5.इंटरनेट पर जानकारियांं सर्च करने के लिए हम जिस सर्च इंजन का उपयोग करते हैं, उसे भी अब आप अपनी भाषा में उपयोग कर सकते हैं। अपको सर्च बॉक्स के नीचे विभिन्न भाषाओं के नाम दिखेंगे । इनमें से अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें और अपनी भाषा में जानकारी सर्च करें।
No comments:
Post a Comment
if you have any doubts, please let me know